नंबर ब्लॉक करें इतना आसान.. कॉल और SMS आना बंद! उन नंबरों से जो आप नहीं चाहते
नया Me ब्लॉकिंग सिस्टम
यह फ़ीचर मुफ़्त है और यह चलता है iOS और Android दोनों डिवाइस पर!
अगर चुप्पी सोना है, तो ब्लॉक करना सोने का सही मेल है
क्या आपने पूरी ज़िंदगी बिना किसी को ब्लॉक किए गुज़ार दी?
बधाई हो, या तो आप दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं, या फिर आपका पाला अभी तक ऐसे लोगों से नहीं पड़ा जिन्हें हदों का मतलब समझ नहीं आता और जो अपने मोबाइल से हम बाकी बेचारों को परेशान करना पसंद करते हैं।
और अगर ऐसा नहीं है, तो आप फ़ौलाद के बने हैं और आपमें बेइंतहा सब्र है।
आपका दिल बड़ा है।
जो भी हो, हममें से ज़्यादातर लोग असल ज़िंदगी में ऐसी स्थिति से गुज़रे हैं जहाँ किसी को हमसे संपर्क करने से रोकना ही पड़ा।
लेकिन जब बात मोबाइल पर बातचीत की हो, तो हर मुश्किल का हल देने के लिए हम मौजूद हैं,
चाहे वो कॉलर आईडी, स्पैम और स्कैम कॉल्स से बचाव हो, या आपकी सुविधा के लिए बने और भी कई फ़ीचर्स।
हमने दो नए ब्लॉकिंग कॉलर आईडी विकल्प
जोड़े हैं, ताकि आप फ़ोन नंबर आसानी से ब्लॉक कर सकें जिनसे आप किसी भी समय बात नहीं करना चाहते।
Me अभी तक नहीं है? अभी डाउनलोड करें

नंबर या Me यूज़र को ब्लॉक और अनब्लॉक कैसे करें:
किसी कॉन्टैक्ट या किसी अनजान नंबर को ब्लॉक करना है, तो: Me ऐप खोलें
कॉन्टैक्ट प्रोफ़ाइल/अनजान नंबर पर टैप करें → Me प्रोफ़ाइल,
खुलने पर नीचे जाएँ और “नंबर ब्लॉक करें” पर टैप करें।
इसके बाद एक विंडो खुलेगी, जिसमें मिलेंगे ब्लॉक करने के दो विकल्प:
- नंबर ब्लॉक करें - यह फ़ोन नंबर आपको न मैसेज भेज पाएगा, न कॉल कर पाएगा।
- Me प्रोफ़ाइल ब्लॉक करें - यह यूज़र आपकी प्रोफ़ाइल नहीं देख पाएगा और आप उसकी नहीं।
क्या आपने किसी को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनने का एक और मौका देने का फ़ैसला किया है और उसे अनब्लॉक करना चाहते हैं?
Me लोगो पर टैप करें -> सेटिंग-> ब्लॉकिंग सेटिंग पर टैप करें-> नंबर चुनें
“नंबर अनब्लॉक करें”। या बाईं ओर स्लाइड करके ब्लॉक एडिट करें
कॉल खत्म होने पर नंबर या Me यूज़र कैसे ब्लॉक करें इसके लिए देखें कॉल सारांश (सिर्फ़ Android)
उम्मीद है हमने आपकी मदद की
